scorecardresearch

क्या बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी के घर में लगाई गई आग? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के घर और टीएमसी कार्यालय में आग लगा दी। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ है। असल में यह वीडियो बांग्लादेश के सिलहट जिले का है, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में आग लग गई थी। इसका बंगाल चुनाव या ममता बनर्जी से कोई संबंध नहीं है। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील हरकत की। जांच में सामने आया कि यह वीडियो भी उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के मेमनसिंह शहर का है। पुलिस ने इस मामले में महमूदुल हसन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ही वायरल वीडियो के दावे पूरी तरह से भ्रामक और झूठे पाए गए हैं।