scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: स्पेन से तैरकर घुसपैठ के दावे का क्या है सच? जानिए वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे तीन अलग-अलग दावों की पड़ताल फैक्ट चेक की टीम ने की है। पहले दावे में एक शख्स के मोरक्को से समुद्र के रास्ते तैरकर स्पेन के स्कूटा में अवैध रूप से दाखिल होने का दावा किया गया। जांच में पता चला कि यह वीडियो मोरक्को के अल जदीदा शहर का है और तैराक ने खुद इसका खंडन किया है। दूसरे दावे में एक व्यक्ति के बाढ़ में बहने का वीडियो केरल का बताया गया, जबकि पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर की बाढ़ से जुड़ा हुआ है। तीसरे दावे में असम में बाढ़ के पानी में डूबी मस्जिद पर चढ़कर अज़ान देने का वीडियो वायरल हुआ, जो जांच के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना पाया गया। फैक्ट चेक की टीम ने इन तीनों वायरल वीडियो के दावों को पूरी तरह से भ्रामक और झूठा साबित किया है।