scorecardresearch

Fact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदुओं पर जानलेवा हमलों का दावा सही है? वायरल दावों की पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनके जरिए भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। पहले वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि एक मुस्लिम महिला को पीटा गया और उससे जबरन 'जय श्री राम' बुलवाया गया। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ है। असल में यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है, जहां चोरी के आरोप में एक महिला को पकड़ा गया था। वीडियो में 'जय श्री राम' का ऑडियो अलग से जोड़ा गया है। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को नाले में फेंककर पत्थर मारे जा रहे हैं। जांच में यह दावा भी गलत निकला। यह घटना बांग्लादेश के ढाका के जात्रा बारी इलाके की है, जहां 16 जून 2026 को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पिटाई की थी। इसके अलावा बुलेटिन में पिता-पुत्री के प्यार, ट्यूशन टीचर और जानवरों से जुड़े कई अन्य दिलचस्प वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं।