scorecardresearch

Fact Check: नेपाल में धरती फटने का दावा और भोजपुर एनकाउंटर के वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई भ्रामक वीडियो तेजी से फैल रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम ने ऐसे ही दो बड़े दावों की पड़ताल की है। पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि नेपाल में रहस्यमयी तरीके से धरती फट गई और आग निकलने लगी। हालांकि हमारी जांच में यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ। असल में यह वीडियो स्पेन के मैड्रिड का है, जहां साल 2022 में एक वेब सीरीज का प्रचार किया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ, बिहार के भोजपुर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की अंतिम यात्रा का बताकर एक और वीडियो वायरल किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो राजस्थान के पाली जिले के एक स्थानीय पत्रकार गोविंद सेन की अंतिम यात्रा का है, जिसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा, इस एपिसोड में इंटरनेट पर वायरल हो रहे कुछ अन्य दिलचस्प और मजेदार वीडियो भी दिखाए गए हैं जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।