scorecardresearch

Fact Check: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने मस्जिदों और मजारों को गिराने का आदेश दिया? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानिए इसकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर नेपाल के प्रधानमंत्री को लेकर एक पोस्ट वायरल है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने नेपाल में सभी ईदगाहों, मस्जिदों और दरगाहों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है. पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने भारत सरकार के सामने देश को रामराज घोषित करने की शर्त रखी है. फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ. नेपाल के प्रधानमंत्री की तरफ से ऐसा कोई आदेश या बयान नहीं दिया गया है. नेपाल में अतिक्रमण हटाने का अभियान जरूर चला था, लेकिन किसी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया. इसके अलावा, एक अन्य वायरल वीडियो में दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान सेना ने एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. जांच में यह दावा भी झूठा निकला. असल में यह वीडियो बांग्लादेश की राजधानी ढाका का है, जहां एक छात्र नेता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. अन्य रोचक वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं.