scorecardresearch

Fact Check: नोएडा में कंपनी की बिल्डिंग में मजदूरों ने लगाई आग? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानिए इसकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने आग लगा दी। 'गुड न्यूज़ टुडे' की फैक्ट चेक टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की, तो पता चला कि यह वीडियो नोएडा का नहीं, बल्कि हरियाणा के सोनीपत स्थित कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां 3 अप्रैल को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में एक बंदर को बालकनी से गिरते हुए बच्चे की जान बचाते हुए दिखाया गया है। लोग इसे भगवान का चमत्कार मानकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं है। एआई डिटेक्शन टूल्स (HiModeration और DeepFake-O-Meter) की मदद से यह स्पष्ट हो गया कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई (AI) द्वारा बनाया गया है। हमारी पड़ताल में दोनों वायरल दावे झूठे साबित हुए हैं।