scorecardresearch

Fact Check: नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे मजदूरों ने फैक्ट्री में लगाई आग? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानिए इसकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे के 'फैक्ट चेक' कार्यक्रम में ऐसे ही दो बड़े दावों की पड़ताल की गई है। पहले वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नोएडा सेक्टर 62 में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने एक फैक्ट्री में आग लगा दी। लेकिन जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। असल में यह वीडियो 9 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के ठाणे स्थित अंबरनाथ की श्री गणेश केमिकल फैक्ट्री में लगी आग का है। वहीं, दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइल के हमले से तेल अवीव के पास इजरायली सैनिकों को ले जा रहा दुबई का एक विमान क्रैश हो गया। एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद से की गई पड़ताल में यह वीडियो 95 प्रतिशत से ज्यादा एआई जनरेटेड निकला। इसके अलावा बुलेटिन के आखिर में बच्चों के कुछ मजेदार और मनोरंजक वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं।