scorecardresearch

Fact Check: नोएडा में पुलिस पर पथराव और बंगाल चुनाव में पुलिस की नो एंट्री के वायरल दावों का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। फैक्ट चेक में यह दावा झूठा साबित हुआ है। असल में यह वीडियो अक्टूबर 2025 में गोरखपुर में हुई एक घटना का है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस वैन पर हमला किया था। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों के 600 मीटर के दायरे में बंगाल पुलिस की तैनाती पर रोक लगा दी है और केवल केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा। हमारी पड़ताल में यह दावा भी पूरी तरह से गलत निकला। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य पुलिस की ही होती है और केंद्रीय बल उनके साथ मिलकर काम करते हैं।