Fact Check | सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो भ्रामक दावों के साथ वायरल हो रहे हैं. पहले दावे में कहा गया कि लंदन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए. जांच में सामने आया कि यह वीडियो 15 अगस्त को लंदन के पिकाडिली सर्कस पर आयोजित भारत-पाकिस्तान के संयुक्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का था, जिसे भ्रामक दावे से जोड़ा गया. दूसरे दावे में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटने की बात कही गई. पड़ताल में पता चला कि वीडियो में दिख रहा बोर्ड और पुलिस बैच मध्य प्रदेश का है. यह वीडियो जुलाई 2026 में भोपाल में मूंग खरीद और खाद वितरण को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हुए किसानों के प्रदर्शन का है. फैक्ट चेक में दोनों ही दावे पूरी तरह झूठे साबित हुए हैं.