scorecardresearch

Fact Check: धुरंधर 2 फिल्म देखने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानें इस वीडियो का सच

गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम 'नवा फैक्ट चेक' में एंकर नवजोत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो प्रमुख दावों की पड़ताल की है. पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा गया कि ईरान ने कतर के दुनिया के सबसे बड़े गैस उत्पादन केंद्र पर हमला कर दिया है. पड़ताल में पाया गया कि ईरान ने कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र पर हमला तो किया है, लेकिन वायरल वीडियो असल में नवंबर 2025 में दक्षिण कोरिया के एक फैशन लॉजिस्टिक्स गोदाम में लगी आग का है. दूसरी खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी है, जिसमें दावा किया गया कि वे फिल्म 'धुरंधर 2' देखने सिनेमा हॉल पहुंचे. जांच में यह दावा पूरी तरह गलत निकला. वायरल वीडियो जनवरी 2023 का है, जब सीएम योगी मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे थे. शो का उद्देश्य दर्शकों को भ्रामक खबरों के प्रति जागरूक करना है.