scorecardresearch

Fact Check: राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पुणे के केतन हत्याकांड के वायरल दावों का सच ? देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो अलग-अलग दावों की सच्चाई सामने आई है. पहला मामला अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मंदिर चोरी के एक आरोपी की कार से भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ है. लेकिन हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला. असल में यह वीडियो छत्तीसगढ़ में पुलिस और ईडी की पुरानी कार्रवाई का है. दूसरी तरफ, पुणे के लोहागढ़ किले में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर भी एक वीडियो वायरल है. दावा है कि हत्या के बाद लोग उस जगह जिसे 'सिया पॉइंट' कहा जा रहा है, उसे देखने के लिए भारी भीड़ लगा रहे हैं. फैक्ट चेक में पता चला है कि यह वीडियो जुलाई 2023 का है जब मानसून के दौरान किले पर भारी भीड़ फंस गई थी. इसका हालिया हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल हो रहे दोनों ही दावे पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं.