scorecardresearch

Fact Check: सासाराम ट्रेन हादसा, बंगाल में बुलडोजर एक्शन और घुसपैठियों के वायरल दावों का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 'फैक्ट चेक' के इस एपिसोड में तीन बड़े वायरल दावों की पड़ताल की गई है। पहला दावा बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर 18 मई को ट्रेन में लगी आग का है, जिसमें यात्रियों के फंसे होने की बात कही गई। जांच में पता चला कि यह वीडियो 2024 में रिलीज हुई 'गोधरा' फिल्म की शूटिंग का है। दूसरा दावा पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई का है। पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के जेस्सोर का है, जहां अवैध ढांचों को ढहाया गया था। तीसरा दावा बंगाल से अवैध घुसपैठियों को बसों में भरकर वापस बांग्लादेश भेजने का है। जांच में यह दावा भी गलत निकला। असल में यह वीडियो सितंबर 2024 का है, जब असम के बरपेटा में विदेशी न्यायाधिकरण द्वारा गैर-नागरिक घोषित किए गए 28 लोगों को गोलपाड़ा के ट्रांजिट कैंप में भेजा गया था।