scorecardresearch
Advertisement

Fact Check | टीएमसी सांसद सायनी घोष के वायरल वीडियो का सच: क्या बागी होते ही बदले बोल?

गुड न्यूज टुडे के खास शो 'फैक्ट चेक' में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो दावों का सच दिखाया गया. पहले दावे में टीएमसी सांसद सायनी घोष का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के करीब आते ही उनके बोल बदल गए. पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो की दोनों क्लिप्स संसद में दिए गए उनके एक ही भाषण का हिस्सा हैं, जब वह टीएमसी में ही थीं. दूसरी खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक वायरल वीडियो से जुड़ी है, जिसमें समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदुओं के घर पर हमले का दावा किया गया. पुलिस जांच और फैक्ट चेक में पता चला कि यह मामला सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर दो मुस्लिम पक्षों के बीच विवाद का है और इसमें कोई धार्मिक कोण नहीं है.