scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है झूठ, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा

गुड न्यूज़ टुडे के 'फैक्ट चेक' कार्यक्रम में एंकर गीतिका पंत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो भ्रामक दावों की सच्चाई उजागर की है। पहला वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर का बताकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया कि तरुण की हत्या के बाद एक धर्म विशेष के लोग भाग रहे हैं। पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ। असल में यह वीडियो 9 फरवरी को राजस्थान के बारां में गौसेवकों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का है। दूसरी खबर में एक वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी तेल टैंकर को ईरान की मंजूरी के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य पार करते समय ईरानी मिसाइल ने तबाह कर दिया। फैक्ट चेक में सामने आया कि यह दावा भी फर्जी है। यह वीडियो माल्टा के झंडे वाले कंटेनर शिप सफीन प्रेस्टीज का है, जो 4 मार्च को ओमान की खाड़ी में एक अज्ञात हमले का शिकार हुआ था। इस जहाज का पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है।