scorecardresearch

Fact Check: यूपी में 'पेन बम' मिलने की खबरों में नहीं है कोई सच्चाई, पुलिस ने किया सतर्क

सोशल मीडिया पर वेनेजुएला में आए भूकंप और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 'पेन बम' मिलने के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे के 'फैक्ट चेक' कार्यक्रम में इन दोनों दावों की पड़ताल की गई। वेनेजुएला भूकंप के नाम पर शेयर किए जा रहे तीन अलग-अलग वीडियो की जांच में सामने आया कि ये वीडियो म्यांमार, फिलीपींस और तुर्की में आए पुराने भूकंपों के हैं, जिन्हें गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वहीं, दूसरी खबर में दावा किया गया कि बुलंदशहर पुलिस ने 'पेन बम' को लेकर अलर्ट जारी किया है। पड़ताल में यह दावा भी पूरी तरह से भ्रामक निकला। बुलंदशहर पुलिस और एसएसपी ने ऐसी किसी भी एडवाइजरी के जारी होने का खंडन किया है। असल में वायरल तस्वीर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिकने वाले एक मिलिट्री नॉवेल्टी इंक पेन की है, जो कोई विस्फोटक नहीं है और भारत में उपलब्ध भी नहीं है।