scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के अपमान और मेहरंग बलोच के दावों का सच ? देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

गुड न्यूज टुडे के खास शो 'फैक्ट चेक' में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो प्रमुख दावों की पड़ताल की गई. पहले वायरल वीडियो में दावा किया गया कि बांग्लादेश में 40 साल से पढ़ा रहे एक हिंदू शिक्षक को चप्पलों की माला पहनाकर प्रताड़ित किया गया. फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ. वीडियो में दिख रहे व्यक्ति पूर्व कम्युनिटी मेडिकल ऑफिसर अहमद अली हैं, जिन पर पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के आरोप में जून 2025 में भीड़ ने हमला किया था. दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉक्टर मेहरंग बलोच ने 11 अगस्त को बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया. पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो जनवरी 2024 की क्वेटा रैली का है और मेहरंग बलोच वर्तमान में जेल में बंद हैं. इस तरह सोशल मीडिया पर किए जा रहे दोनों ही दावे पूरी तरह भ्रामक पाए गए.