scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: लखनऊ में बुलडोजर एक्शन और नेपाल बाढ़ में पावर प्लांट टूटने के वायरल दावों का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो प्रमुख वीडियो की पड़ताल में तथ्य सामने आए हैं. पहले वीडियो में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दरोगा और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया. पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ. यह वीडियो हरियाणा के नरवाना में नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई का है. दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि नेपाल में आई बाढ़ के तेज बहाव में एक पावर प्लांट बह गया. जांच में यह दावा भी झूठा पाया गया. यह वीडियो असल में अगस्त 2022 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित रानोलिया हाइड्रो पावर प्लांट में आई बाढ़ का है. इसके साथ ही बुलेटिन में दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा बल जवान को बच्ची के सैल्यूट सहित अन्य रोचक वीडियो भी शामिल रहे.