scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: मुंबई में SIR विरोध में लहराया बांग्लादेशी झंडा? जानिए सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल दावों की पड़ताल में मुंबई में एसआईआर के विरोध प्रदर्शन और फ्लाईदुबई विमान की घटना से जुड़े वीडियो का सच सामने आया है. पड़ताल के अनुसार, मुंबई के विरार में बांग्लादेशी झंडे लहराने वाला वीडियो किसी फिल्म की शूटिंग का है, जिसका एसआईआर प्रक्रिया या चुनाव आयोग के विरोध से कोई लेना-देना नहीं है. वहीं फ्लाईदुबई विमान हमले से जोड़कर वायरल किए गए वीडियो में दो अलग-अलग क्लिप्स जोड़ी गई हैं. इसका पहला हिस्सा फरवरी 2024 में एमिरेट्स की फ्लाइट में नशे में धुत यात्री द्वारा की गई हिंसा का पुराना फुटेज है, जबकि दूसरा हिस्सा 30 सितंबर की फ्लाईदुबई घटना से संबंधित है. इसके अलावा बुलेटिन में थाईलैंड की रानी द्वारा ग्रिपेन लड़ाकू विमान उड़ाने और कनाडा की डोना जीन वाइल्ड द्वारा पांच घंटे तक प्लैंक कर बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी जानकारी दी गई है.