सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो की फैक्ट चेक पड़ताल में दोनों दावे भ्रामक पाए गए. नेपाल बाढ़ के दौरान पुल गिरने का दावा करने वाला वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है. वहीं दूसरे वीडियो में बांग्लादेश के ढाका की घटना को भारत का बताकर धार्मिक रंग में वायरल किया गया. वीडियो में मौजूद बंगाली टेक्स्ट, स्कूल-मदरसे के विज्ञापन और लोकेशन की जांच से इसकी असलियत सामने आई. जानिए दोनों वायरल वीडियो का पूरा सच.