scorecardresearch

Fact Check: क्या भारत में धर्म विशेष के व्यक्ति को सरेआम मारी गई गोली? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो चौंकाने वाले वीडियो की पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पहले वीडियो में दावा किया गया कि भारत में एक धर्म विशेष के व्यक्ति पर हमला कर उसे गोली मार दी गई. हालांकि, जांच में पाया गया कि वीडियो में दिख रही बस पर 'ढाका' लिखा है और यह बांग्लादेश का एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसमें न तो गोली का निशान है और न ही खून के धब्बे. दूसरे वीडियो में आसमान से सांपों की बारिश होने का दावा किया गया, जिससे लोग दहशत में दिख रहे हैं. फैक्ट चेक टीम ने एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद से पुष्टि की कि यह वीडियो 96.5% से 99% तक एआई जनरेटेड है. बिजली के तारों के आर-पार होते सांप और इंसानी हाथों की बिगड़ी बनावट इसके फर्जी होने के पुख्ता सबूत हैं.