scorecardresearch
Advertisement

Delhi में विपक्षी विरोध और Riyadh Airport पर Missile Attack के Viral Video की पड़ताल

Fact Check | सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो प्रमुख वीडियो की पड़ताल की गई है. पहले वीडियो में दावा किया जा रहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद दिल्ली की सड़कों पर जनता डटी हुई है. जांच में सामने आया कि यह वीडियो दिल्ली के वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी का है, जहां कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थी पहुंचे थे. वहीं दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि यह सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर हुए हूती मिसाइल हमले का असली फुटेज है. पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो वर्ष 2016 की एक पुरानी स्टॉक तस्वीर का इस्तेमाल करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है.