सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही अवैध घुसपैठिये राज्य छोड़कर बांग्लादेश भाग रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। असल में यह वीडियो हुगली जिले में 2 से 5 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुए विश्वा इज्तिमा का है, जिसका चुनाव नतीजों से कोई संबंध नहीं है। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि बंगाल में 'बांग्लादेश जिंदाबाद' का नारा लगाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बरेली का है। यह घटना सितंबर 2025 में 'आई लव मोहम्मद' से जुड़े विवाद के दौरान हुई थी। इसके अलावा बुलेटिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ अन्य मनोरंजक और भावुक वीडियो भी दिखाए गए हैं, जिनमें बच्चों के करतब और एक पति का अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के लिए सिर मुंडवाना शामिल है।