scorecardresearch

Fact Check: ईरान ने होर्मुज ऑफ स्ट्रेट में अमेरिकी जहाज पर किया हमला? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, जानिए इसकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ईरान द्वारा बड़े हमले करने के दावे किए गए हैं। पहले वीडियो में दावा किया गया है कि ईरान ने इजरायली रक्षा मंत्री की इमारत पर हमला किया है। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से गलत साबित हुआ। असल में यह वीडियो दिसंबर 2025 का है, जब ब्राजील के सेंटाना डो लिवरामेंटो शहर के एक सुपरमार्केट में आग बुझाते समय धमाका हुआ था। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में घुसने की कोशिश कर रहे अमेरिकी नौसेना के जहाज पर ईरान ने हमला कर दिया। एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद से की गई जांच में सामने आया कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है और पूरी तरह से फर्जी है। इसके अलावा, हालिया आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने भारत सहित कुछ चुनिंदा देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। दोनों वायरल दावे भ्रामक और तथ्यहीन हैं।