scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: मक्का पर ड्रोन हमले और पुतिन-जिनपिंग के कुकिंग वीडियो की क्या है हकीकत?

सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के मक्का शहर पर यमन के हुती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले और नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ खाना बनाने के दावों से जुड़े दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में मक्का पर हुती हमले का दावा गलत साबित हुआ। यह वीडियो सितंबर 2025 का है, जब मदीना में पैगंबर मोहम्मद की मस्जिद के पास एक अनधिकृत ड्रोन को नष्ट किया गया था। वहीं, पुतिन और शी जिनपिंग के कुकिंग वीडियो की जांच में सामने आया कि यह वीडियो ब्रिक्स सम्मेलन का नहीं, बल्कि साल 2018 में रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के दौरान का है। दोनों वीडियो को गलत संदर्भ के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा था।