scorecardresearch
Advertisement

राहुल गांधी के कार्यक्रम और इजराइल पर हमले के वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर पुणे में आयोजित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम और ईरान द्वारा इजराइल पर हाइपरसोनिक मिसाइल हमले के दावों के साथ दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने इन दोनों वायरल वीडियो की पड़ताल की और सच सामने लाया. जांच में पता चला कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के नाम पर शेयर किया जा रहा वीडियो वास्तव में मेक्सिको के जोकालो शहर का है, जहां फुटबॉल फैंस टीम की जीत का जश्न मना रहे थे. वहीं इजराइल के हैफा शहर में तबाही का दावा करने वाला दूसरा वीडियो ब्राजील के पराना में नवंबर 2025 में आए बवंडर का निकला. इसके अलावा बुलेटिन में कई अन्य रोचक और प्रेरणादायक वायरल वीडियो भी शामिल हैं.