scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: देवरिया में आपसी भिड़ंत और मेक्सिको बाढ़ के वायरल वीडियो की खुली सच्चाई

सोशल मीडिया पर भ्रामक दावों के साथ दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया गया कि गांव में प्रचार करने पहुंचे बीजेपी नेताओं को सवर्णों ने यूजीसी नियमों और आरक्षण के विरोध में पीटा। पड़ताल में यह दावा पूरी तरह गलत निकला। यह घटना 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश के देवरिया में बीजेपी नेता शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान गाड़ियों को आगे निकालने को लेकर पार्टी के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की थी, जिस पर गौरी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे वीडियो में बाढ़ के पानी में बहते व्यक्ति को बचाने की कोशिश को नेपाल का बताया गया। पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो नेपाल का नहीं बल्कि मेक्सिको के वाल्दिविया सैंटियागो का है, जहां तेज बहाव में बहे एक बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला था।