scorecardresearch

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर एक्शन और ईरान के अमेरिकी विमान गिराने वाले वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में अवैध कब्जों पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ। असल में यह वीडियो बांग्लादेश के चटगांव का है, जहां एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रैंप बनाने के लिए दुकानों को हटाया गया था। दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि ईरान ने एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई की मदद से बनाया गया है। इसके अलावा बुलेटिन के आखिरी हिस्से में कुछ दिल छू लेने वाले वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं। इनमें एक बच्ची द्वारा महात्मा गांधी बने बच्चे को खाना खिलाना, गाय को पानी पिलाती बच्ची, नारियल के खोल से कलाकृतियां बनाता बुजुर्ग और बॉलीवुड गाने गाती विदेशी महिला शामिल हैं।