scorecardresearch

Fact Check: बंगाल में बुलडोजर एक्शन और केरल में धमकी वाले वायरल वीडियो का सच, काजीरंगा में दिखा सफेद हिरण

सोशल मीडिया पर भ्रामक दावों और फेक न्यूज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। गुड न्यूज़ टुडे के 'फैक्ट चेक' कार्यक्रम में दो बड़े वायरल दावों की पड़ताल की गई। पहले दावे में एक वीडियो को पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों पर बुलडोजर कार्रवाई का बताया जा रहा था। लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो 20 मई को बांग्लादेश के मीरपुर में अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई का है। वहीं, दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि केरल में नई सरकार बनने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं को धमकी दी। पड़ताल में यह दावा भी झूठा निकला। असल में यह वीडियो राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर का है, जहां जायरीन 'या हुसैन' के नारे लगा रहे थे। इसके अलावा, असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक दुर्लभ सफेद हॉग हिरण देखा गया, जिसका वीडियो मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने शेयर किया। साथ ही, ट्रेन में बुजुर्ग की मदद करते पुलिसकर्मी और अन्य रोचक वायरल वीडियो भी इस बुलेटिन में दिखाए गए हैं।