scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: बंगाल में बुलडोजर का झूठा दावा, ट्रंप-जिनपिंग का सच और वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों की सच्चाई सामने आई है। पहले दावे में एक वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बुलडोजर एक्शन के बाद एक शख्स रो रहा है। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो बांग्लादेश के ढाका स्थित मीरपुर जोन का है, जहां अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। दूसरी खबर में दावा किया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निजी नोट्स में ताक-झांक की। जांच में यह दावा भी गलत साबित हुआ। वीडियो में ट्रंप जिस फोल्डर को देख रहे थे, वह उनका अपना था और उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति की मुहर लगी थी। इसके अलावा बुलेटिन में पानी पर खड़े होने वाले बच्चे, क्रिकेट खेलते चार साल के बच्चे, पिज्जा खाती 92 साल की दादी, गोबर से बनी कलाकृति और अपनी मां से मिलते मेमने के दिलचस्प वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं।