scorecardresearch

क्या वायरल वीडियो में BJP-TMC कार्यकर्ता आपस में भिड़े? जानिए Fact Check में सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई फर्जी वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 'फैक्ट चेक' के इस एपिसोड में दो बड़े दावों की पड़ताल की गई है। पहला वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा है कि वहां बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। लेकिन जांच में यह वीडियो बांग्लादेश के ढाका का निकला। वहीं, दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि यूपी के मेरठ में छह मस्जिदों को ध्वस्त कर दिया गया और एक धर्म विशेष के घरों में आग लगा दी गई। पड़ताल में यह दावा भी झूठा साबित हुआ। असल में यह वीडियो हापुड़ के देहरा गांव का है, जहां 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी हुई थी। इसके अलावा, कार्यक्रम में कुछ सकारात्मक खबरें भी दिखाई गईं, जिनमें कर्नाटक के 8 वर्षीय ओम एन का शीर्षासन करते हुए शिव तांडव स्तोत्र का पाठ, लुधियाना में भाइयों द्वारा बहन को घर गिफ्ट करना और 36 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में निकली बारात शामिल है।