सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद पुलिसकर्मी जश्न मना रहे हैं। गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है। असल में यह वीडियो सितंबर 2022 का है, जब महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी नाच रहे थे। वीडियो में बीजेपी का चुनावी गाना अलग से जोड़ा गया है। वहीं, दूसरे दावे में एक तस्वीर के जरिए कहा जा रहा है कि ईरान के सैनिकों ने एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। पड़ताल में सामने आया कि यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है। सिंथआईडी और अन्य डीपफेक डिटेक्शन टूल की मदद से जांच करने पर पता चला कि इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है। इसका किसी भी वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है।