scorecardresearch

Fact Check: दिल्ली आग और तेल अवीव हमले की सच्चाई, देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

Good News Today के फैक्ट चेक कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो बड़े भ्रामक दावों की पड़ताल की गई। पहले दावे में एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा था कि दिल्ली में भारत-इज़राइल डिफेंस फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स में भयानक आग लग गई। फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो 12 मार्च 2026 को वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर के पास मटियाला में मछली मार्केट में लगी आग का है, जिसमें 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। इस वीडियो को भारत-इज़राइल डिफेंस सेंटर का बताकर झूठा और भ्रामक दावा किया जा रहा है। दूसरे दावे में ईरानी हमले में इज़राइल के तेल अवीव में हुई तबाही की तस्वीरें और वीडियो वायरल किए गए। पड़ताल में पता चला कि वायरल तस्वीर 22 जून 2025 की है, जो मौजूदा अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध से संबंधित नहीं है। वायरल वीडियो की जांच एआई डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से की गई, जिसमें 99 फीसदी से ज्यादा एआई की मदद से बनाए जाने की संभावना सामने आई।