scorecardresearch

Fact Check: अफगानिस्तान में घमासान, अफगान महिलाओं ने पाकिस्तान से मांगी मदद, जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि YouTuber रुचि तिवारी के समर्थन में छात्रों का भारी जनसैलाब उमड़ा। लेकिन फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो सोनीपत की दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST) मुरथल का है। यह प्रदर्शन 16 फरवरी को हुआ था जब छात्रों ने विश्वविद्यालय में Wi-Fi की सुविधा न होने, लाइब्रेरी के बुरे हालात और पीने के पानी की खराब गुणवत्ता जैसे मुद्दे उठाए थे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने पुष्टि की कि रुचि तिवारी मामले का इससे कुछ लेना देना नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो में अफगानी महिलाएं पाकिस्तानी सेना से मदद मांगती दिख रही हैं। लेकिन Hive Moderation टूल ने इन्हें AI जनरेटेड और डीपफेक बताया है।