scorecardresearch

Fact Check: ईरान ने अमेरिकी बेस पर किया मिसाइल से हमला ? पंडित शैलेंद्र पांडेय से जानिए

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने Lebanon में मौजूद अमेरिकी बेस पर मिसाइल से हमला किया और उसे तहस-नहस कर दिया। फैक्ट चेक टीम ने वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि यह AI निर्मित वीडियो है। DAU, Bitmind और Site Engine जैसे AI detection tools ने इसके 93 से 98 फीसदी तक AI से बने होने की पुष्टि की। वीडियो में तकनीकी कमियां, robotic camera movement और अटपटे शरीर के हिस्से स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। दूसरा वायरल दावा यह किया गया कि भारतीय oil tankers ने Hormuz Strait से गुजरने के लिए ईरान को चीनी मुद्रा युआन में भुगतान किया। पड़ताल में यह दावा भी गलत साबित हुआ। भारत और ईरान के बीच व्यापार रुपया-रियाल mechanism के तहत होता है। वाणिज्य मंत्रालय और लोकसभा के आधिकारिक दस्तावेजों से इसकी पुष्टि हुई। विदेश मंत्रालय के fact check handle ने भी युआन भुगतान के दावे का खंडन किया है।