scorecardresearch

Fact Check: क्या ईरान के हमले के बाद भागे नेतन्याहू ? देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भागते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले के डर से नेतन्याहू भाग रहे हैं। हालांकि, फैक्ट चेक में पता चला कि यह वीडियो दिसंबर 2021 का है जब नेतन्याहू विपक्ष के नेता थे और इजरायली संसद नेसेट में वोट देने के लिए भाग रहे थे। इजराइल के एक फैक्ट चेकर ने पुष्टि की कि पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा, इजराइल के न्यूक्लियर साइट पर ईरान के हमले के नाम पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें समंदर में भयानक लहरें दिख रही हैं। पड़ताल में पाया गया कि यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। Hive Moderation ने इस वीडियो के 99.9% आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने होने का संकेत दिया। यह वीडियो TikTok account Marcus Foss पर मिला जो AI वीडियो बनाता है।