scorecardresearch

Fact Check: पाकिस्तान-अफगानिस्तान हमले का वायरल वीडियो, कोलकाता विमान दुर्घटना का झूठा दावा, देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रात के समय हुए भीषण विस्फोट को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि 22 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहर और खोस्त में जो एयरस्ट्राइक की थी, यह उसी का वीडियो है। फैक्ट चेक में पता चला कि वायरल वीडियो अक्टूबर 2025 का है और यह लेबनान में इजरायली हमलों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा एक विमान दुर्घटना की तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि कोलकाता से सोमालिया के लिए रवाना हुई मुस्लिम महिलाओं के धार्मिक समूह का विमान समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पड़ताल में सामने आया कि यह घटना 11 फरवरी 2026 की है जब सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में स्थित अदन अद्दे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान रनवे से फिसल गया था। यह एक नियमित घरेलू कमर्शियल फ्लाइट थी न कि कोलकाता से गई कोई धार्मिक जमात।