scorecardresearch

Fact Check: क्या अफगानिस्तान की महिलाओं का ने पाकिस्तानी सेना से मांगी मदद ? देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे दो वीडियोज़ की पड़ताल में फर्जी होने का खुलासा हुआ। पहले वीडियो में हिजाब पहनी महिलाएं अफगानिस्तान से होने और पाकिस्तानी सेना से मदद मांगने का दावा किया जा रहा था। हालांकि, फैक्ट चेक टीम की जांच में पता चला कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। Hive Moderation टूल ने इन वीडियोज़ के AI जनरेटेड होने की 94.4 और 93.6 फीसदी संभावना बताई। वीडियो में महिलाओं के चेहरे पर अलग-अलग दिशाओं से रोशनी पड़ती नजर आई और वे लंबे समय तक पलक नहीं झपका रही थीं। दूसरे वायरल वीडियो में Mexico में ड्रग माफिया El Macho की मौत के बाद भड़की हिंसा का दावा किया गया, लेकिन जांच में यह Nepal का पुराना वीडियो निकला जिसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा था।