scorecardresearch

Fact Check: AI से बने वायरल वीडियो में अमेरिकी सैनिक रोते दिखे, ईरानी सैनिकों के सरेंडर का दावा भी फर्जी

Good News Today के कार्यक्रम 'Fact Check' में नवजोत संधवा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई भ्रामक वीडियो की पड़ताल की। पहले वायरल दावे में कहा गया था कि ईरान के हमले से अमेरिकी सैनिक घबरा गए हैं और रो रहे हैं। तीन अलग-अलग वीडियो में अमेरिकी सैन्य वर्दी पहने लोगों को रोते हुए दिखाया गया था। Fact Check टीम ने AI Detection Tools का इस्तेमाल करके पाया कि ये वीडियो 56 से 99 फीसदी तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने हैं। दूसरे वायरल दावे में ईरानी सैनिकों को इजरायली सेना के सामने सरेंडर करते हुए दिखाया गया। यह वीडियो और फोटो भी AI जेनरेटेड निकले। Hive Moderation Tool ने इसके 82 फीसदी AI से बने होने की संभावना जताई। Google के SynthID Tool ने भी तस्वीर को Google Gemini से बनाया गया बताया। टीम ने पुष्टि की कि दोनों मामलों में सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी कंटेंट शेयर किया जा रहा है।