scorecardresearch
Advertisement

नेपाल मस्जिद लाठीचार्ज, इंदौर चोर ड्रामा और केरल बाढ़: सोशल मीडिया पर वायरल 3 वीडियो का सच

गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कई दावों की पड़ताल कर उनका सच सामने लाया है. पहले दावे में नेपाल की मस्जिद का बताकर शेयर किया गया लाठीचार्ज का वीडियो वास्तव में मार्च 2020 का कर्नाटक के बेलगावी का निकला, जहां कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की थी. वहीं दूसरे मामले में इंदौर के बाजार में पुलिस से बचने के लिए चोर के बस और होर्डिंग पर चढ़ने का दावा करने वाला वीडियो AI डिटेक्शन टूल की जांच में 99.8% एआई जनरेटेड पाया गया. तीसरे मामले में केरल बाढ़ का बताकर वायरल किया गया वीडियो अगस्त 2025 का पाकिस्तान के कराची का निकला. इसके अलावा बुलेटिन में फ्लोरिडा में बेटी की पहली सोलो फ्लाइट, दिल्ली की बारिश में महिला की मदद करते बाइकर, जर्मन नागरिक के हिंदी बोलने और ईवी चार्जर के केबल में फंसे बच्चे को बचाती हथिनी के सीसीटीवी फुटेज जैसे वायरल वीडियो भी शामिल हैं.