scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: नेपाल में पुल गिरने और इमरान खान के अस्पताल में भर्ती होने वाले वायरल वीडियो का सच आया सामने

सोशल मीडिया पर नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान ताश के पत्तों की तरह पुल गिरने और उसमें गाड़ियों व लोगों के बह जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने इन दोनों वायरल वीडियो की गहनता से पड़ताल की। जांच में पाया गया कि नेपाल में पुल गिरने का वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। वहीं इमरान खान को व्हीलचेयर पर ले जाने वाला वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं, बल्कि नवंबर 2022 का है जब उन पर वजीराबाद में जानलेवा हमला हुआ था। दोनों ही वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं.