scorecardresearch

Stock Market में भारी गिरावट, PM Modi की सोना न खरीदने की अपील और प्रयागराज में वाटर स्पोर्ट्स

गुड न्यूज़ टुडे के 'न्यूज़ पथ' में देश-दुनिया की प्रमुख खबरें शामिल हैं. गुजरात के सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 'सोमनाथ अमृत पर्व' मनाया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर का कुंभाभिषेक कर विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी किया. अयोध्या में राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है और 15 जून तक परिसर का काम संपन्न होगा. उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में केदारनाथ और बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने और स्वदेशी अपनाने की अपील की है. आर्थिक मोर्चे पर, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई. जयपुर में स्वच्छता के लिए 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' चलाया गया, वहीं कुनो नेशनल पार्क से भटके चीते को रणथंबोर से रेस्क्यू किया गया. प्रयागराज में यमुना नदी में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत हुई है. खेल जगत में भारतीय क्रिकेट टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है.