scorecardresearch

Amarnath Yatra की शुरुआत, कोलकाता में फिर दौड़ेगी ट्राम और 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर शिव भक्तों का उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से माउंटेन रेस्क्यू टीम, एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मोबाइल अस्पताल बनाए गए हैं। इसके अलावा जम्मू में तवी रिवर फ्रंट पर अमरनाथ गुफा की रेप्लिका बनाकर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी तरफ, बंगाल में बंद हो चुकी 153 साल पुरानी ट्राम सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। नई ट्राम वातानुकूलित और बैटरी चालित होगी, जो नए और पुराने दोनों रूटों पर चलेगी। वहीं मनोरंजन की बात करें तो, अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज के सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 137 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.