scorecardresearch
Advertisement

News Path: मध्य प्रदेश का पहला गाली-गलौज मुक्त गांव, देखें आज की बड़ी खबरें

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में 48 साल बाद रत्न भंडार की गिनती और डिजिटलीकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसमें 3D मैपिंग और वीडियोग्राफी जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण 13 लाख के पार पहुंच गया है. केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच तैयारियां जारी हैं और इस बार मंदिर परिसर में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा. मध्य प्रदेश के सीहोर में 21 दिवसीय महायज्ञ का समापन 41 टन हवन सामग्री की आहुति के साथ हुआ. छत्तीसगढ़ में 'लखपति दीदी योजना' ग्रामीण महिलाओं को जैविक उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बना रही है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर रेस का आयोजन किया गया, जबकि राजौरी के एक छात्र ने कबाड़ से हाइड्रो पावर मॉडल बनाकर बिजली पैदा की.