scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: पंडालों में बप्पा के स्वागत की भव्य तैयारी, इंदौर के खजराना मंदिर में लगेगा महाभोग

देशभर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जारी हैं और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो चुका है. मुंबई के रंगारी बदक चाल में जेजुरी के खंडोबा थीम पर 19 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जबकि राजस्थान के पाली में पर्यावरण अनुकूल रंगों से प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं और सूरत में चांदी के आभूषण गढ़े गए हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित खजराना गणेश मंदिर में सवा लाख मोदकों का महाभोग और हीरे जड़ित नेत्र अर्पण करने की योजना है. इसके अलावा बाजारों में पारंपरिक उकड़ी मोदक के साथ लोटस बिस्कॉफ, कैरेमल, न्यूटेला और रोज गुलकंद जैसे नए फ्लेवर्स के मोदक उपलब्ध हैं. दूसरी तरफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में गणेश उत्सव से पहले गंदगी को लेकर बीएमसी को कड़ी फटकार लगाई है. उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट स्थित खड़े हनुमान मंदिर का भवन हटाया गया, जबकि प्रतिमा यथास्थान सुरक्षित है. लद्दाख के खारदुंगला में सीमा सड़क संगठन शून्य से नीचे तापमान में सैन्य आवाजाही के लिए सड़कों का निर्माण कर रहा है. बुलेटिन में बिहार के भागलपुर में बाढ़ राहत, बारामूला महिला क्रिकेट लीग, दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन, मौसम विभाग का बारिश अलर्ट और शेयर बाजार व सिनेमा जगत की प्रमुख खबरें शामिल हैं.