scorecardresearch
Advertisement

2030 तक 1.5 करोड़ नए Green Jobs, EV से 5 करोड़ Indirect रोजगार, देखें आज की बड़ी खबरें

काउंसिल ऑफ एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 34 लाख और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन से 6 लाख नौकरियां पैदा होने का अनुमान है. इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम में 1 करोड़ डायरेक्ट और 5 करोड़ इनडायरेक्ट रोजगार की संभावना है. सोलर और ईवी सेक्टर में शुरुआती पैकेज ढाई से चार लाख रुपये सालाना तक हो सकता है. उत्तराखंड के चौबटिया में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्मा गार्डियन' का सातवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दोनों देशों के 120-120 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ डिजिटलीकरण, 6G और क्लीन एनर्जी पर द्विपक्षीय चर्चा की. आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नई पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी पेश की है. छत्तीसगढ़ के सुकमा में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं छिंद के रस से प्राकृतिक गुड़ बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं, जिसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचने की योजना है.