scorecardresearch
Advertisement

घाटी में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, देश भर में Sharadiya Navratri की धूम और Railway Employees को दिवाली बोनस

News Path | शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शक्तिपीठों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना जारी है. उत्तर प्रदेश के झांसी में भव्य राम बारात निकाली गई, जबकि प्रयागराज में मां काली की पारंपरिक प्राकट्य यात्रा निकाली गई. रामनगरी अयोध्या में सरयू तट और राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां की जा रही हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी, गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित ऊंचे इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे मैदानी इलाकों में भी तापमान तेजी से लुढ़क गया है. केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले रेलवे के करीब 11 लाख 40 हजार कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की घोषणा की है. इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सफाई और धूल नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं.