scorecardresearch
Advertisement

न्यूज पथ: भारत-अमेरिका का संयुक्त ‘युद्ध अभ्यास’, औली और महाजन में सेनाओं ने दिखाया दम | GNT

भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में जारी है. 15 से 28 सितंबर तक चल रहे इस अभ्यास में करीब 1200 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. पिनाका, धनुष, M777 होवित्जर, अपाचे हेलीकॉप्टर, ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम का अभ्यास किया जा रहा है. पहली बार भारत के इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स और अमेरिका की थर्ड मल्टी डोमेन टास्क फोर्स भी इसमें शामिल हैं. इसके अलावा गणेश उत्सव की झांकियों, ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी, जमशेदपुर की आदिवासी महिलाओं के हुनर और मीराबाई चानू के रजत पदक से जुड़ी खबरें भी शामिल हैं.