scorecardresearch
Advertisement

Delhi Metro: दुनिया की सबसे भरोसेमंद मेट्रो बनी दिल्ली मेट्रो, एथलीट्स से मिले PM मोदी और लाल किले पर AI सुरक्षा

सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल और गुजरात के सोमनाथ समेत देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. बागपत में महिला कांवड़ियों के लिए पिंक शिविर लगाए गए, वहीं मुजफ्फरनगर में बुलडोजर और तेजस बाइक कांवड़ प्रमुख आकर्षण रहीं. नागपुर और आसनसोल में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ. मुंबई में असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चंदा एकत्र किया गया. वैश्विक सर्वे में दिल्ली मेट्रो 99.95 प्रतिशत पंक्चुअलिटी के साथ दुनिया की सबसे भरोसेमंद मेट्रो बनकर उभरी है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर एआई कैमरों और एंटी-ड्रोन तकनीक से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की, जबकि ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ग्रैंड चेस टूर में दूसरे स्थान पर पहुंचे. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ सोने-चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई.