scorecardresearch
Advertisement

Air India Plane Crash: आज पीएम मोदी विमान क्रैश साइट क्रैश साइट पर 10 मिनट रुके, हालात का लिया जायजा और घायलों का जान हाल

अहमदाबाद में ऐसा विमान हादसा हुआ. जो आज तक बोइंग के ड्रीमलाइनर प्लेन का नहीं हुआ. आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे. यहां वो क्रैश साइट पर गए. करीब 10 मिनट रुके और हालात का जायजा लिया. इस दौरान उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू समेत आला अधिकारियों ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में हादसे की जांच और मृतकों के डीएनए मिलान में तेजी लाने के निर्देश दिए. और गुजरात के दिवंगत पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी से मुलाकात की.