scorecardresearch

News Path: मार्च में ही सता रही गर्मी, दिल्ली में 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया में खबरों का दौर जारी है. एक तरफ जहां कश्मीर की डल झील और बादाम बाड़ी गार्डन पर्यटकों से गुलजार है, वहीं सरिस्का टाइगर रिजर्व से भी अच्छी खबर है, जहां बाघिन ST17 ने तीन शावकों को जन्म दिया है. दूसरी ओर, आर्थिक मोर्चे पर, गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, सेंसेक्स 829 अंक और निफ्टी 228 अंक लुढ़क गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ तो चांदी महंगी हो गई. फरवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.21% पर पहुंच गई. इस बीच, महाराष्ट्र के चिखलदरा में दुनिया का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक बन रहा है. वृंदावन के श्री रंगनाथ मंदिर में ब्रह्मोत्सव के तहत भगवान ने भक्तों संग गुलाल और फूलों से होली खेली. इन सब के बीच, मार्च में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है; दिल्ली में 50 साल का रिकॉर्ड टूटा और मुंबई में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.